राष्ट्रीय
Trending

भारत के नए CEC बने ज्ञानेश कुमार! 2029 तक संभालेंगे पद, 20 राज्यों और पुडुचेरी में कराएंगे चुनाव

नई दिल्ली। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार को भारत का 26वां मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। बुधवार, 19 फरवरी को सुबह 9:20 बजे उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, मौजूदा CEC राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो गए।

नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC

ज्ञानेश कुमार नए चुनाव आयुक्त कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। इस दौरान देश में कई अहम चुनाव होंगे।

4 साल के कार्यकाल में 20 राज्यों और पुडुचेरी में चुनाव

ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम सहित 20 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे।

  • सबसे पहले बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे।
  • अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा।
1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button