छत्तीसगढ़
Trending

नारायणपुर में जिला बल का जवान सर्विस राइफल से खुदकुशी : ड्यूटी के दौरान मौत, 7 दिन में दूसरा मामला

नारायणपुर, 26 दिसंबर 2025/ जिले के कोहकमेटा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर की सुबह ड्यूटी के दौरान उसने सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह घटना नारायणपुर में तैनात जवानों की मानसिक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 दिन पहले भी नारायणपुर में एक यूपी के BSF जवान ने इसी तरह से आत्महत्या की थी।

मामले की जांच कोहकमेटा थाना कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button