छत्तीसगढ़
Trending

CG विधानसभा में खुलासा: 9 फरवरी तक 2937 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1496 इनामी; 49.34 करोड़ की इनाम राशि बाकी

रायपुर, 26 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठा। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सवालों का जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने विस्तृत आंकड़े पेश किए।

गृह मंत्री ने बताया कि 9 फरवरी 2026 तक राज्य में कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 1496 इनामी नक्सली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आर्थिक और सामाजिक सहायता दी जा रही है।

कितनी राशि दी गई, कितना बाकी?

विजय शर्मा ने सदन को जानकारी दी कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक 5 करोड़ 64 लाख रुपये प्रारंभिक सहायता राशि के रूप में वितरित किए जा चुके हैं। हालांकि, इनामी नक्सलियों की 49 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि अभी वितरित किया जाना शेष है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली राशि बैंक खाते में जमा की जाती है, जिसे वे तीन वर्ष बाद निकाल सकेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि यह राशि उनके पुनर्वास और स्थायी जीवन की दिशा में उपयोग हो।

पुनर्वास नीति पर सरकार का जोर

सदन में चर्चा के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और विकास कार्यों को तेज करने के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button