आस्थाछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में होगी भव्य श्री हनुमंत कथा: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत बड़े वीआईपी होंगे शामिल

रायपुर, 28 सितंबर 2025 समाजसेवी चंदन–बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में इस वर्ष भी गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड में भव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 से 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजकों ने बताया कि कथा का प्रसारण संस्कार टीवी के साथ-साथ बसंत अग्रवाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 अक्टूबर की शाम 6 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनका भव्य स्वागत विवेकानंद एयरपोर्ट से लेकर भारत माता चौक होते हुए नगर भ्रमण के दौरान किया जाएगा। गुढ़ियारी की पावनधारा पर पहुंचते ही फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें कथा स्थल तक ले जाया जाएगा।

कथा स्थल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने अलग-अलग जिम्मेदारियां लेते हुए व्यवस्था संभाली है। रविवार को आयोजित बैठक में चंदन–बसंत अग्रवाल, संजय दुबे, महेश बिरला, नरेंद्र उपाध्याय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन जैन, सच्चिदानंद उपासने सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में सेवादार प्रमुखों को बिल्ला और बैच प्रदान किए गए

इस आयोजन में कई बड़े वीआईपी भी शामिल होंगे। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के चारों विधायक, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

समिति ने बुजुर्गों और विकलांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क 200 ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button