धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद; चरोदा में भव्य शोभायात्रा में हुए शामिल

धरसींवा, 13 अप्रैल 2025। धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा।

हनुमान जयंती के इस शुभ अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने धरसींवा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच भंडारे में प्रसाद वितरण किया। उन्होंने इस दौरान कहा, “भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है। मैं प्रभु से यही प्रार्थना करता हूं कि हनुमान जी की कृपा से यह दिव्य आयोजन हर साल बढ़ते हुए जनमानस को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।”


विधायक अनुज शर्मा ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनका कहना था कि इस पावन दिन पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है, और यह आयोजन हर साल भक्ति और श्रद्धा की भावना को बढ़ाता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, मण्डल के अध्यक्ष, सरपंच गण, और बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण उपस्थित थे।



