छत्तीसगढ़

Dhamtari News: धमतरी जिला अस्पताल में जन्मा जलपरी जैसा दुर्लभ शिशु, जन्म के कुछ देर बाद ही मौत

धमतरी, 03 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिला अस्पताल में एक महिला ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसे देखकर डॉक्टर से लेकर पूरा अस्पताल स्टाफ दंग रह गया। दरअसल, नवजात का निचला हिस्सा सामान्य बच्चों जैसा नहीं था। दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे और आकार बिल्कुल जलपरी जैसा लग रहा था।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय महिला प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। प्रसव सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही शिशु का जन्म हुआ, वहां मौजूद डॉक्टर और नर्सें हैरान रह गए। अस्पताल स्टाफ से लेकर अन्य मरीजों के परिजन तक नवजात को देखने पहुंच गए। कुछ देर में अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस अद्भुत दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित था।

हालांकि दुखद बात यह रही कि जन्म के कुछ ही समय बाद शिशु की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामले Congenital Disorder (जन्मजात विकार) के कारण होते हैं। इसे Sirenomelia या Mermaid Syndrome कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ स्थिति है और चिकित्सा विज्ञान में ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

धमतरी में जन्मा यह दुर्लभ शिशु भले ही कुछ समय ही जीवित रह पाया, लेकिन अपने अनोखे रूप के कारण उसने हर किसी को हैरत में डाल दिया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button