नई दिल्लीराष्ट्रीय
Trending

Delhi Blast News : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 4 गाड़ियां जलकर खाक — जांच में जुटी पुलिस और स्पेशल सेल

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025 — राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर जुटीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। यह इलाका बेहद भीड़भाड़ वाला माना जाता है, जहां शाम के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।

फायर डिपार्टमेंट ने दी जानकारी
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि “लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 से 4 अन्य वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।”

हर एंगल से की जा रही जांच
घटना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका CNG लीक होने की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने घटना की प्रारंभिक जानकारी केंद्रीय गृह सचिव और गृह मंत्रालय को भेज दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इसी दिन फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है, हालांकि फिलहाल दोनों घटनाओं को जोड़ना जल्दबाजी होगी।

👉 फिलहाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button