छत्तीसगढ़
Trending

Dead Skeleton Found Near Durga Railway Gate : दुर्ग में रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में सड़ा नर कंकाल मिला, बकरियां चराने गए व्यक्ति ने किया खुलासा

दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के पास परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शव लंबे समय से पड़ा होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश नामक व्यक्ति अपनी बकरियों को रेलवे लाइन के किनारे चरा रहा था। अचानक बकरियां दौड़ने लगीं, जिससे राजेश को कुछ गलत होने की आशंका हुई। जब वह झाड़ियों में पहुंचा, तो उसने सड़ी-गली अवस्था में नर कंकाल देखा।

राजेश ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब शव की पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button