छत्तीसगढ़रायपुर

कंकाली तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर, 07 फ़रवरी 2026/ राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या, दुर्घटनावश गिरने या अन्य किसी कारण की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button