छत्तीसगढ़
Trending

14 दिन बाद राजिम में मिली रायपुर की लापता युवती की लाश : बॉयफ्रेंड संग गई थी, नहर किनारे शव मिला

रायपुर, 14 फ़रवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में नहर किनारे झाड़ियों के पास एक युवती का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवती की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तलाश की तो नहर किनारे झाड़ियों में शव दिखाई दिया।

30 जनवरी से लापता थी चंचल साहू

प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। युवती 30 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने टिकरापारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, युवती करीब 14 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

हत्या की आशंका, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस युवती के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button