दंतेश्वरी मंदिर चोरी का खुलासा: आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, सोने की नहीं बल्कि नकली थी आभूषण की चैन

बस्तर। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर से हुए हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चोरी करने वाला आरोपी मोनू यादव (कोसमी, ओडिशा) पुलिस के शिकंजे में आ गया। वारदात वाले दिन मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की जांच के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया।
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि सरस्वती माता और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चैन असल में सोने की नहीं बल्कि नकली थी। चोरी का मकसद पूरा न होने की वजह से आरोपी इसे बेच नहीं पाया और ओडिशा भाग गया। मोनू यादव पहले भी 2024 में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि बोधघाट थाना, कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ने इस मामले में अपराधी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। यह कार्रवाई यह साबित करती है कि कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं है।



