उत्तरप्रदेश
Trending

Cylinder Blast in Unnao: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, थेरेपिस्ट महिला की मौत – उन्नाव में फैली दहशत

उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय खुशबू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत कानपुर के उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गांधीनगर निवासी खुशबू गुप्ता, पति सुभाष गुप्ता के साथ हरि बाजपेई के मकान में किराए पर रहती थीं। उनके पति गंगाघाट कोतवाली के पास जनरल स्टोर संचालित करते हैं। खुशबू कानपुर के श्याम नगर स्थित एक क्लिनिक में थेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत थीं।

कैसे हुआ हादसा?
सुबह करीब नौ बजे खुशबू घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर के नीचे का हिस्सा धमाका होकर फट गया। तेज आवाज सुनकर मुहल्लेवासी दौड़ पड़े। पड़ोसी घर की बगल वाली छत से अंदर कूदकर पहुंचे और कंबल, बोरे व बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

गंभीर रूप से झुलसी खुशबू को तुरंत घर से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button