CSC Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर, 11 फरवरी 2026।डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के चार जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां दुर्ग, कांकेर, जशपुर और कोरबा जिलों के लिए की जाएंगी।
जारी सूचना के अनुसार प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा और संबंधित जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। बाहरी जिले के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
क्या होगी जिम्मेदारी?
चयनित जिला समन्वयक अपने जिले में संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस सेवाओं के संचालन, निगरानी और विस्तार के लिए जिम्मेदार होंगे। उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी:
- जिला प्रशासन एवं विभिन्न शासकीय विभागों से समन्वय
- ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों के साथ कार्य समन्वय
- वीएलई (Village Level Entrepreneur) नेटवर्क को सशक्त बनाना
- डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
- सेवा गुणवत्ता की निगरानी और लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करना
- नियमित रिपोर्टिंग एवं प्रगति का आकलन
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अनिवार्य
- कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा या NIELIT का CCC प्रमाण पत्र
- कंप्यूटर, इंटरनेट, एमएस ऑफिस, ई-मेल और ऑनलाइन पोर्टल का व्यवहारिक ज्ञान
- न्यूनतम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव
आईटी, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं या सरकारी/अर्ध-सरकारी परियोजनाओं में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा
- सामान्यतः 24 से 35 वर्ष
- विशेष योग्यता एवं अनुभव के आधार पर आयु में छूट संभव
- वर्तमान में कार्यरत CSC VLE इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन www.csc.gov.in अथवा career.csccloud.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरना एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने जिले में डिजिटल सेवाओं के विस्तार में योगदान दें।



