
रायपुर, 08 फ़रवरी 2026/ भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र इन दिनों आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। यहां लगातार प्रदेश सरकार के मंत्री पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।
सहयोग केंद्र में व्यक्तिगत, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मौके पर मौजूद मंत्री संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश देकर आवेदनों का निपटारा कर रहे हैं। इससे न सिर्फ कार्यकर्ताओं में बल्कि आम नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
समस्याओं के समाधान से बढ़ा भरोसा
सहयोग केंद्र के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद की दूरी कम हुई है। लोगों का कहना है कि यहां उनकी बात सीधे सुनी जा रही है और समाधान भी तेजी से मिल रहा है, जिससे सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही साफ झलकती है।
सहयोग केंद्र में मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम
- 9 फरवरी को कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मौजूद रहेंगे।
- 10 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव साथ रहेंगे।
- 11 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहयोग केंद्र पहुंचेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित रहेंगे।
- 12 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी आमजनों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन मौजूद रहेंगे।
- 13 फरवरी को वन मंत्री केदार कश्यप सहयोग केंद्र में लोगों से संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती उनके साथ रहेंगे।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शुरू किया गया यह सहयोग केंद्र शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जहां जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता बनता नजर आ रहा है।



