छत्तीसगढ़
Trending

बलरामपुर: धान खरीदी में लापरवाही, 2 पटवारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित – निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

बलरामपुर, 25 दिसंबर 2025/ धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही करने वाले दो पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान दोनों पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन गंभीर रूप से लापरवाहीपूर्ण तरीके से किया गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के खिलाफ है। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित किया।

निलंबन अवधि में पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

कलेक्टर की यह कार्रवाई प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button