छत्तीसगढ़

hospital नर्सिंग स्टाफ का अन्य अस्पताल में अटेचमेंट होने की जानकारी, कलेक्टर डॉ भूरे ने दिए निर्देश


hospital रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे आज धरसीवां के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी पहुंचे। उन्होंने इलाज करवाने आए मरीजों और उनके परीजनों से स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार और बातचीत के तरीके के बारे में भी मरीजों से पुछा।

hospital लोगों ने अस्पताल में स्टाफ की कमी और स्वास्थ्य सुविधाए बढ़ाने की जरूरत बताई। डॉ भूरे ने पूरे स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजुद सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल और बी.एम.ओ डॉ निवेदिता लकड़ा ने भी कलेक्टर को स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ की कमी से अवगत कराया। धरसीवां सी.एस.सी के नर्सिंग स्टाफ का अन्य अस्पताल में अटेचमेंट होने की जानकारी भी इस दौरान कलेक्टर को मिली।

hospital साथ ही अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी नही होने की भी जानकारी कलेक्टर को दी गई। डॉ भूरे ने तत्काल सभी स्वास्थ्य कर्मियों के अटेचमेंट खत्म कर उन्हें अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने के आदेश करने के निर्देश सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल को दिए।

hospital कलेक्टर ने तत्कालिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में जीवन दीप समिति के माध्यम से स्टाफ नर्स की सेवाए लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button