CM का आज ताबड़तोड़ दौरा: कोरबा–बिलासपुर–सिमगा में लगातार कार्यक्रम, शाम 5 बजे रायपुर वापसी, देखें पूरा शेड्यूल…

रायपुर। मुख्यमंत्री का शनिवार, 29 नवंबर 2025 को तीन जिलों का महत्वपूर्ण दौरा निर्धारित है। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है—
सुबह 11:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से निकलकर 11:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12:40 बजे रुमगरा-बालको एयरस्ट्रिप, कोरबा पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से 12:45 बजे नया कोहड़िया, चारपारा पहुंचेंगे, जहां 1 घंटे का आरक्षित समय है।
दोपहर 1:30 बजे नया कोहड़िया से रवाना होकर 1:35 बजे फिर रुमगरा-वालको एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:00 बजे कोनी स्थित पं. सुन्दरलाल शर्मा हेलीपेड पहुंचने के बाद 2:15 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल पहुंचेंगे। यहां 3:15 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
शाम 3:15 बजे होटल से निकलकर 3:30 बजे कोनी हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा सिमगा के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:50 बजे नारायणी फॉर्म एंड रिजॉर्ट चंदेरी (दामाखेड़ा) पहुंचकर यहां आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे दामाखेड़ा से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। करीब 4:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



