बंगाल दौरे पर CM: हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे झारग्राम, रोड शो के बाद नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल…

कोलकाता, 4 अप्रैल 2026 (शनिवार)। मुख्यमंत्री का आज पश्चिम बंगाल दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिनभर के इस कार्यक्रम में झारग्राम में रोड शो और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होना प्रमुख रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे Hotel Novotel Kolkata से प्रस्थान करेंगे और 10:35 बजे Netaji Subhash Chandra Bose International Airport पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा झारग्राम के लिए रवाना होंगे।
करीब 11:30 बजे Raj College Helipad Ground में आगमन होगा। इसके बाद 11:50 बजे से 12:50 बजे तक हेलिपैड से डीएम ऑफिस तक रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की भागीदारी रहने की संभावना है।
दोपहर 1:00 बजे DM Office Jhargram में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान नयाग्राम (220), गोपीबल्लवपुर (221), झारग्राम (222) और बिनपुर (237) विधानसभा सीटों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।
इसके बाद 2:10 बजे डीएम ऑफिस से प्रस्थान कर 2:20 बजे R.K. Resort Jhargram पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे।
दोपहर 3:10 बजे पुनः हेलिपैड के लिए रवाना होकर 3:30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे और 4:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
शाम 5:05 बजे इंडिगो की फ्लाइट IndiGo 6E-417 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:30 बजे Swami Vivekanand Airport पहुंचने के बाद 6:40 बजे कार द्वारा रवाना होकर 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
पूरे दिन के इस दौरे में राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ जनसंपर्क पर विशेष जोर रहेगा, जहां रोड शो के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।


