CM विष्णुदेव साय की पहल: छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ की मंजूरी

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने तीन नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना की बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार—
- जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए
- कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए
- मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों से राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार होगा। साथ ही, आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
👉 यह कदम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अवसंरचना को नई मजबूती देगा और आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की संख्या तथा चिकित्सा संसाधनों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।



