छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त शेड्यूल: नवा रायपुर में ‘सूर्यकिरण’ एयरो शो, राजनांदगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’, शाम को राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 5 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह 10:10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित संथ लेक पहुंचकर सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे।

दोपहर 12:35 बजे मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। लगभग 1:10 बजे वे पुलिस लाइन हेलीपैड राजनांदगांव पहुंचेंगे और स्पीकर हाउस में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात 2:10 बजे मुख्यमंत्री उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे। वहीं 2:35 बजे वे स्टेट स्कूल ग्राउंड में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लेंगे।

राजनांदगांव प्रवास के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे।

शाम 5 बजे नवा रायपुर अटल नगर में राज्य अलंकरण एवं रजत महोत्सव समापन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी। यह कार्यक्रम राज्योत्सव मेला स्थल पर शाम 7 बजे तक चलेगा।

रात 7:30 बजे मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे, जहां दिन का कार्यक्रम समाप्त होगा।

📍मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यक्रम:

  • सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले, नवा रायपुर
  • उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, राजनांदगांव
  • लखपति दीदी सम्मेलन, राजनांदगांव
  • राज्य अलंकरण एवं रजत महोत्सव समापन समारोह, नवा रायपुर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button