छत्तीसगढ़
Trending
CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन: पीएम मोदी-अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, विकास कार्यों की सराहना कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना

रायपुर, 21 फ़रवरी 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।



