छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र में रहेंगे शामिल: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद ‘मड़ई मेला’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 23 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

सुबह 9:55 बजे उनका आगमन छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19 नवा रायपुर अटल नगर में होगा। यहां सुबह 10:00 बजे वे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में समिति कक्ष बी-1 में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे, जहां विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभावित है।

दोपहर 12:35 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 12:40 बजे शांति शिखर भवन, सेक्टर-20 नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 12:45 बजे से 1:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:00 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 3:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।

यहां 3:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित “मड़ई मेला” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 4:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे। पूरे दिन के दौरान विभिन्न प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button