बालोद से लौटे CM विष्णुदेव साय बोले – पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ और नए विधानसभा भवन का लोकार्पण, कहा- देश का गर्व हैं नरेंद्र मोदी, 24 में से 18 घंटे करते हैं देश की सेवा

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025 बालोद दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे रामकृष्ण दास महात्यागी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उन्हें सहपरिवार श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी रजत जयंती वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।
साय ने कहा कि राज्योत्सव का आयोजन प्रदेश स्तर पर 5 दिन और जिला स्तर पर 3 दिन तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी नए विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बाघिन को गुजरात भेजे जाने के संबंध में कहा कि सेंट्रल कमेटी से अनुमति मिलने के बाद ही बाघिन को बेहतर उपचार के लिए गुजरात भेजा गया है। “गुजरात में उसका बेहतर इलाज होगा,” उन्होंने कहा।
प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए साय ने कहा, “देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। वे 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और दिन के 24 में से 18 घंटे देश की सेवा में लगाते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय कर भारत का मान बढ़ाया है। आज भारत ऐसा देश बना है जो दुश्मनों को घर में घुसकर मारने की ताकत रखता है।”



