छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे CM विष्णुदेव साय, शिक्षा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित, देखे LIVE…

रायपुर, 28 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में पहुंचते हैं, जहां वे शिक्षा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे हैं। इस समारोह में राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन विस्तार न्यूज द्वारा किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि शिक्षा एक सशक्त समाज की नींव है, और इन मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से राज्य का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कह रहे हैं कि वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और राज्य एवं देश की उन्नति में अपना योगदान देते रहें। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button