CM विष्णुदेव साय ने नितिन नबीन को दी बधाई, बोले– उनके नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति

रायपुर/नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा एक अजेय शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत होगी।
CM विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नया युग संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई गाथा रचेगा।
CM साय ने प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का स्मरण करते हुए पार्टी के उज्ज्वल भविष्य और देशहित में भाजपा की भूमिका के लिए मंगलकामना भी व्यक्त की।



