छत्तीसगढ़
Trending

गृह ग्राम बगिया में सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार संग मनाई दिवाली, बोले– हर छत्तीसगढ़वासी के जीवन में जगमगाते रहें सुख-समृद्धि के दीप

रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 दीपोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का पर्व मनाया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा —

“दीपोत्सव के पावन अवसर पर, गृह ग्राम बगिया में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। दीपावली, दीप जलाने के साथ ही अपने भीतर और समाज में सकारात्मकता और आशा का प्रकाश फैलाने का पर्व है। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि हर छत्तीसगढ़वासी के जीवन में सुख, सुमति और समृद्धि के दीप निरंतर प्रकाशित रहें।”

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व एकता, सौहार्द और आनंद का प्रतीक है, जो समाज में खुशहाली और प्रकाश का संदेश देता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button