छत्तीसगढ़
Trending

धान खरीदी शुरू होते ही सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान: “किसानों की मेहनत का उत्सव… पारदर्शी सिस्टम और समय पर भुगतान हमारी प्राथमिकता”

रायपुर, 15 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में आज भोर की पहली किरण के साथ धान खरीदी की औपचारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे किसानों की मेहनत और उनके विश्वास का उत्सव बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी को व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने सभी जिलों को आधारभूत व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी किसान परेशान हुए बिना अपना धान बेच सके।

साय ने लिखा कि सरकार की प्राथमिकता हर कदम पर तकनीक और पारदर्शिता है। इसके लिए

  • तुँहर टोकन ऐप
  • जीपीएस आधारित परिवहन
  • सतर्क ऐप
  • कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर
    जैसी व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं, जिससे खरीदी प्रक्रिया सुगम और सुरक्षित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश का समृद्धि सफर किसानों के अटूट विश्वास और नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहा है।

धान खरीदी की शुरुआत के साथ मंडियों में रौनक बढ़ने लगी है और किसान उत्साह के साथ अपने धान की तुलाई के लिए पहुँचना शुरू हो गए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button