छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय का बस्तर दौरा: माता दंतेश्वरी मंदिर दर्शन और मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल, देखें पूरा शेड्यूल…

रायपुर/जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2025 (शनिवार)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पूरे दिन व्यस्त दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से प्रस्थान कर वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिज़ॉर्ट पहुंचेंगे। यहां अल्प विश्राम के बाद मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा जगदलपुर रवाना होंगे।

जगदलपुर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल
दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे माता दंतेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिरहासार भवन, सिविल लाइंस, जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लाल बाग में प्रदर्शनी और मंचीय कार्यक्रम
दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री लाल बाग, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और मंचीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लगभग दोपहर 3 बजे कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन द्वारा रायपुर लौटेंगे।

शाम को रायपुर में युवा कवि सम्मेलन
शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड रायपुर पहुंचेंगे और युवा कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद रात लगभग 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

👉 आज का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से भरा हुआ रहेगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से राजधानी रायपुर तक जनता से सीधा संवाद करेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button