छत्तीसगढ़
Trending

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, कहा— यह दान और सामाजिक समरसता का प्रतीक

रायपुर, 3 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पर्व महादान, दानशीलता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध और मानवीय मूल्यों से जुड़ी परंपराओं को जीवंत रूप में दर्शाता है। यह पर्व नई फसल घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

विष्णु देव साय ने बताया कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर लोग धान, साग-भाजी, फल और अन्य अन्न का दान कर परस्पर सहयोग और मानवता का परिचय देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और साझा समृद्धि की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस लोकपर्व को सद्भाव और पारंपरिक मूल्यों के साथ मनाने का आह्वान किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button