
रायपुर, 26 फरवरी 2026। Vishnu Deo Sai गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनभर विभिन्न शासकीय गतिविधियों में शामिल रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:55 बजे सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
दोपहर 1:00 बजे वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1:10 बजे Chhattisgarh Legislative Assembly, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:10 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।
विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से प्रस्थान करेंगे और 5:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
नोट के अनुसार मुख्यमंत्री का शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।



