छत्तीसगढ़
Trending

CM Vishnu Deo Sai ने महिला दिवस पर दी बधाई : बोले -“महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव”

रायपुर, 08 मार्च 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर संदेश जारी कर कहा कि माताएँ, बहनें और बेटियाँ हमारे समाज की शक्ति, संवेदना और सृजन की आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना जैसी पहल से प्रदेश की माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हों, समाज में आगे बढ़ें और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में बराबरी की भागीदारी निभाएँ।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को पुनः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए “जय जोहार” कहा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button