छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE: सुबह रायपुर में भाजपा कार्यक्रम, दोपहर जशपुर में निजी प्रवास और शाम रामकथा में शामिल होंगे CM Vishnu Deo Sai — जानें पूरा डे प्लान

रायपुर, 6 अप्रैल 2026। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है। दिनभर वे रायपुर और जशपुर जिले में विभिन्न राजनीतिक एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।

सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर वे 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे, जहां वे 11:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:35 बजे बगिया पहुंचकर वे अपने निजी निवास जाएंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:30 बजे बगिया से रवाना होकर मुख्यमंत्री 3:00 बजे कुनकुरी के सलियाटोली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे 3:00 से 4:00 बजे तक प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

शाम को 6:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर, रायपुर पहुंचेंगे, जहां 7:00 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इस तरह भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का पूरा दिन राजनीतिक गतिविधियों और धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button