CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज मरीन ड्राइव में ‘वीर बाल रैली’ और सारंगढ़ की पुष्पवाटिका में बाबा गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 20 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री का शनिवार को व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। वे राजधानी रायपुर से लेकर सारंगढ़ तक विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:00 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा पहुंचेंगे। यहां 10:00 से 10:30 बजे तक आयोजित “वीर बाल रैली” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत 10:30 बजे मरीन ड्राइव से प्रस्थान कर 10:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा सारंगढ़ के लिए रवाना होंगे। 12:30 बजे वे हेलीपेड खेलभांठा मैदान, सारंगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) पहुंचेंगे।
12:35 बजे मुख्यमंत्री गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका सारंगढ़ पहुंचकर 12:35 से 1:35 बजे तक आयोजित “बाबा गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह” में शामिल होंगे। इसके बाद 1:35 से 2:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 2:00 बजे गुरु घासीदास ज्ञान स्थली से प्रस्थान कर 2:05 बजे हेलीपेड खेलभांठा मैदान सारंगढ़ पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। 2:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद 3:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर आगमन होगा, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



