CM TODAY SCHEDULE : नए साल के पहले दिन भोरमदेव पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ‘भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना’ का करेंगे भूमिपूजन, देखें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 01 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 1 जनवरी 2026, गुरुवार को व्यस्त और महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास सेक्टर-24 पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 1:20 बजे तक आरक्षित रहेंगे।
इसके बाद 1:20 बजे वे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 1:30 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे भोरमदेव मंदिर परिसर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित “भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना के भूमिपूजन” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 4 बजे भोरमदेव से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे 6 बजे तक आरक्षित रहेंगे। इसके बाद 6 बजे कार द्वारा एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
नए साल के पहले ही दिन भोरमदेव कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत से राज्य में धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।



