छत्तीसगढ़
Trending
CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शपथ ग्रहण से लेकर सूरजपुर में लोकार्पण तक, देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

रायपुर/सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 20 अगस्त 2025 को शपथ ग्रहण समारोह और विभिन्न लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर वे 10:20 बजे राजभवन पहुंचेंगे। 10:30 बजे राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मण्डपम में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के तिलसिवां में “नवीन भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज” का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2:50 बजे “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 3:50 बजे मुख्यमंत्री सूरजपुर से रायपुर लौटेंगे और 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचेंगे।