छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज कोरबा और जशपुर दौरा, दुलदुला छठ घाट में करेंगे सूर्यआराधना — देखें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/27 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा और जशपुर जिलों के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 01:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से होगी, जहाँ से वे पुलिस ग्राउण्ड हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

✈️ कोरबा में कार्यक्रम
लगभग 02:20 बजे सीएसईबी फुटबॉल मैदान हेलिपैड, कोरबा पहुंचकर मुख्यमंत्री अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 02:30 से 03:15 बजे तक पूर्व निर्धारित गतिविधियों में भाग लेंगे।

🌞 जशपुर में शामिल होंगे छठ महापर्व में
कोरबा के बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के दुलदुला पहुंचेंगे, जहां 04:25 से 05:25 बजे तक छठ घाट पर चल रहे छठ महापर्व में सम्मिलित होकर सूर्य उपासना करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे।

🏡 बगिया में रात्रि विश्राम
संध्या 06:15 बजे मुख्यमंत्री का निज निवास बगिया, कांसाबेल आगमन निर्धारित है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

✨ यह सम्पूर्ण दौरा धार्मिक आस्था, क्षेत्रीय विकास और जनसम्पर्क को समर्पित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button