छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : 21 जून को जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, योग दिवस कार्यक्रम से लेकर विकास कार्यों के लोकार्पण तक होगा व्यस्त कार्यक्रम, जानें पूरा कार्यक्रम…

जशपुर, 21 जून 2025/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे योगाभ्यास कार्यक्रम से लेकर विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनकल्याण और क्षेत्रीय विकास को समर्पित रहेगा।

मुख्यमंत्री सुबह 6:55 बजे विश्रामगृह, जशपुर से प्रस्थान कर 7:00 बजे रणजीता स्टेडियम, जशपुर पहुंचेंगे। यहां वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे और आमजन के साथ योगाभ्यास करेंगे।

योग कार्यक्रम के बाद वे 8:35 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर पुनः विश्रामगृह लौटेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 10:00 बजे दुलदुला हाट बाजार पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री का काफिला 11:00 बजे दुलदुला से रवाना होकर 11:20 बजे गिनाबहार पहुंचेगा, जहां वे BPHU और MCH यूनिट के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद 11:50 बजे सलियाटोली पहुंचकर फिर से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री 12:20 बजे कृषि उपज मंडी महुआटोली (कण्डोरा) पहुंचेंगे, जहां सर्व नाई सेन समाज द्वारा आयोजित महासम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री 1:30 बजे महुआटोली से प्रस्थान कर 2:00 बजे अपने निज निवास, बनिया (विकासखंड कांसाबेल) पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रदेश सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। जशपुरवासियों को इस दौरे से कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button