छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : रायपुर में आज सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा, Care Connect और NSS स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 24 सितंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में व्यस्त दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 12:00 बजे वे ओमाया गार्डन, वीआईपी रोड पहुंचेंगे और यहां 12 से 1 बजे तक आयोजित “Chhattisgarh Care Connect” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1:05 बजे ओमाया गार्डन से प्रस्थान कर 1:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।

ऑडिटोरियम में दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संबोधित करेंगे और सम्मान भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम उपरांत वे 2:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 2:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। दिन के शेष समय को आरक्षित रखा गया है।

👉 आज का दौरा न केवल युवाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकताओं को भी सामने रखेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button