छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : आज मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, मंत्रालय से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बगिया में रहेगा शाम का कार्यक्रम

रायपुर, 04 फ़रवरी 2026। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार, 4 फरवरी 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:55 बजे उनका मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर आगमन होगा।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 1:30 बजे से 2:00 बजे तक विभागीय बैठक होगी। दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 3:10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। 3:15 बजे वे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री का हेलीपेड, ग्राम बगिया (विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर) आगमन होगा। इसके बाद 4:35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 4:40 बजे निज निवास, ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button