छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शाम को रायपुर के WRS कॉलोनी व रावणभाठा मैदान में दशहरा उत्सव में देंगे मौजूदगी

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर सबसे पहले आजाद चौक पहुंचेंगे। यहां 11:10 से 11:20 बजे तक गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11:25 बजे शास्त्री चौक पहुंचकर 11:25 से 11:35 बजे तक स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

शाम 6 बजे वे निवास से रवाना होकर 6:20 बजे डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान पहुंचेंगे और वहां 7:30 बजे तक दशहरा उत्सव में शामिल रहेंगे। इसके बाद 7:50 बजे जल गृह मार्ग स्थित रावण भाठा मैदान पहुंचेंगे, जहां 8:30 बजे तक दशहरा उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात वे 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।

👉 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का पूरा दिन गांधी-शास्त्री जयंती और विजयादशमी के सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों को समर्पित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button