छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर से कोरबा तक दौरा, कर्मचारी अधिवेशन और गौरा पूजा महोत्सव में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 11 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार 11 जनवरी 2026 को बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह रायपुर से लेकर दोपहर कोरबा और फिर शाम तक वापसी — मुख्यमंत्री पूरे दिन प्रदेश के दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह रायपुर में बैठक और कर्मचारी संघ का अधिवेशन

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर में बैठक लेंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे कार द्वारा सरस्वती शिक्षा संस्थान, सरस्वती विहार रोहणीपुरम के लिए रवाना होंगे।
यहां 11:45 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के “प्रदेश अधिवेशन” में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और 12:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।

हेलीकॉप्टर से कोरबा, जनजातीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 1 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से रवाना होकर 1:50 बजे कोरबा पहुंचेंगे। इसके बाद 1:55 बजे वे महर्षि वाल्मीकि आश्रम, बालको रोड पहुंचेंगे।

यहां 2:00 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित “गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन” में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

शाम को रायपुर वापसी

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे कोरबा से रवाना होकर 3:20 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:10 बजे रायपुर लौटेंगे।
4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर शेष समय आरक्षित रहेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button