छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज “बस्तर ओलंपिक 2025” के समापन समारोह में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 13 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री आज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बस्तर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 10:20 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित होटल मेफेयर पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे।

दोपहर 12:30 बजे होटल मेफेयर से प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे विशेष विमान/बीएसएफ विमान द्वारा 12:50 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का 1:35 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर आगमन होगा।

एयरपोर्ट से सीधे वे 1:45 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1:45 बजे से 3:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर अंचल की खेल प्रतिभाओं और युवा ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 3:45 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 3:50 बजे माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 4:00 बजे स्टेट प्लेन द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button