CM SCHEDULE : CM साय आज कलेक्टर्स-एसपी और वनमंडलाधिकारी कांफ्रेंस के बाद शाम को “सुशासन संवाद” में रखेंगे विज़न ऑफ गुड गवर्नेंस, देखें पूरा कार्यक्रम….

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन पूरी तरह प्रशासनिक बैठकों और सुशासन कार्यक्रमों में व्यतीत होने वाला है। मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
सुबह 10:30 बजे से वे मंत्रालय महानदी भवन में कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों की कांफ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें शासन की प्रमुख योजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा होगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे तक चलेगी।
दोपहर 2 बजे से मुख्यमंत्री कलेक्टर्स और वनमंडलाधिकारियों की संयुक्त कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इस सत्र में वनों की सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और ग्रामीण विकास योजनाओं के समन्वय पर चर्चा होगी।
शाम 4:15 बजे से मुख्यमंत्री “सुशासन संवाद” कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें वे अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रशासनिक दक्षता, जवाबदेही और पारदर्शिता पर बल देंगे।
रात 7:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 7:55 बजे रायपुर स्थित निवास लौटेंगे।



