छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिटी गैस अवसंरचना का करेंगे उद्घाटन, फिर विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

रायपुर, 27 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शुक्रवार को राजधानी में व्यस्त कार्यक्रम तय है। वे दोपहर में सिटी गैस अवसंरचना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड पहुंचेंगे। यहां 12:00 बजे से 12:50 बजे तक सिटी गैस अवसंरचना उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 12:50 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे 1:10 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 5:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

राजधानी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button