छत्तीसगढ़
CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतिमा का करेंगे माल्यार्पण, देखें दिनभर का पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 25 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
12 से 12:30 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान कर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
👉 भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह है।
👉 कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा की भी संभावना है।



