छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल, भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यक्रम में करेंगे संबोधन

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे अपने निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
11:00 बजे से 12:30 बजे तक वे विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा राज्य में गुणवत्ता एवं मानकीकरण को प्रोत्साहित करने पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 12:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।

यह आयोजन उद्योग, निर्माण और उपभोक्ता हितों में गुणवत्ता मानकों के महत्व पर केंद्रित रहेगा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ, अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button