CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर पंडुम 2026 का करेंगे शुभारंभ, जगदलपुर से रायपुर तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

रायपुर/जगदलपुर, 7 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम 2026 के भव्य शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर मॉ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे लालबाग मैदान, जगदलपुर पहुंचेंगे और 10:55 बजे से 12:15 बजे तक बस्तर पंडुम 2026 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का प्रमुख उत्सव माना जाता है।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 01:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर में विश्राम करेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री पुनः रायपुर एयरपोर्ट और होटल मेफेयर नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। दिन के अंत में वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बस्तर पंडुम 2026 के शुभारंभ को लेकर स्थानीय नागरिकों और कलाकारों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।



