छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल, राज्यपाल रमेन डेका संग साझा करेंगे शुभकामनाएं

दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आज रायपुर और जशपुर के दौरे पर

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम को राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है —
सुबह 12:00 बजे वे अपने निज निवास बगिया से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। 12:05 बजे बगिया हेलीपेड (वि.खं. कांसाबेल, जिला-जशपुर) से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
दोपहर 1:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा अपने निवास सिविल लाइन रवाना होंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।

शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। 6:30 बजे वे दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे, जो 7:30 बजे तक चलेगा।
इसके बाद 7:30 बजे मुख्यमंत्री राजभवन से प्रस्थान कर 7:35 बजे अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री राज्यपाल रमेन डेका सहित प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से दीपावली की शुभकामनाएं साझा करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button