छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : छठ महापर्व पर आज जशपुर में मुख्यमंत्री साय का बड़ा दर्शन दौरा, छठ घाट से आत्मनिर्भर भारत संकल्प तक जनआशीर्वाद जुटाने की तैयारी

जशपुर, 28 अक्टूबर 2025। छठ महापर्व के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले में विभिन्न धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 5:30 बजे निज निवास बगिया से प्रस्थान करेंगे और 5:50 बजे कुनकुरी के छठ घाट पहुंचकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 7 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर कुनकुरी में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर 7:40 बजे ग्राम बेमताटोली पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री 1:30 बजे फरसाबहार के लिए रवाना होंगे और 1:55 बजे जनपद पंचायत मैदान में आयोजित विधानसभा सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस जशपुर लौटेंगे तथा रात्रि विश्राम निज निवास बगिया में होगा।

छठ पर्व पर मुख्यमंत्री के इस जशपुर दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहेगा और जनता बड़ी संख्या में स्वागत के लिए उपस्थित होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button