छत्तीसगढ़
Trending

किसानों से लेकर समाज तक सीएम साय का बड़ा दौरा आज — रायपुर में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ का शुभारंभ, लैलूंगा में आमसभा और मरवाही में भैना समाज नवाखाई महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर से लेकर रायगढ़ और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषक नगर जोरा रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY)” के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1:45 बजे कुंजारा हेलीपैड पहुंचेंगे और वहाँ से रामचंडी मंदिर, झगरपुर जाएंगे। मंदिर दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री 2:15 बजे स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर झगरपुर पहुंचेंगे, जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मरवाही जिले के लिए रवाना होगा। दोपहर 4:00 बजे वे ग्राम मटियाडांड (स्कूल मैदान) स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और भैना समाज द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नवाखाई महोत्सव एवं सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मटियाडांड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। उनका रायपुर आगमन शाम 5:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर होगा, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा कृषि, सामाजिक एकता और जनसंपर्क के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जुड़ा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button